-->

Breaking News

12 अगस्त को सियाचिन ग्लेशियर जा सकते हैं प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू कश्मीर के लद्दाख के लेह जिले की यात्रा के दौरान 12 अगस्त को सियाचिन ग्लेशियर जा सकते हैं।

उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन का दौरा 2005 में किया था और इस क्षेत्र को शांति के पर्वत में बदलने की इच्छा व्यक्त की थी। सेना सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री लद्दाख के लेह और करगिल जिले के दौरे के दौरान मंगलवार को सियाचिन ग्लेशियर जा सकते हैं। लद्दाख में उनका बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ सेना प्रमुख दलवीर सिंह सुहाग भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री वहां सेना के जवानों से भी बातचीत कर सकते हैं।

शून्य से कम तापमान वाले सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में 3000 सैनिक तैनात हैं। इस क्षेत्र में अधिकांश चौकियां 16 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें सबसे ऊपर बाना चौकी 22 हजार फुट पर अवस्थित है।

76 किलोमीटर लम्बे ग्लेशियर के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में 1984 के बाद से 860 भारतीयों की जानें गई हैं जिनमें से अधिकतर की मौत प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण हुई।

पाकिस्तान की ओर से इस क्षेत्र के विसैन्यीकरण की बात की जा रही है क्योंकि वह इस क्षेत्र में लाभ की स्थिति में नहीं है। वहीं सेना प्रमुख इसे सामरिक महत्व का क्षेत्र बताते रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com