-->

Breaking News

पाक सेना ने 37 घंटे में दोबारा किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : महज 37 घंटे के अंदर दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसके बाद भारतीय बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने आज पूर्वाह्न 11:30 बजे छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू करके जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मेंधर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर पहरा दे रहे भारतीय सैनिकों ने स्थिति संभाली और उतनी ही क्षमता के हथियारों से गोली चलाई।

लेफ्टिनेंट कर्नल मेहता ने कहा, ‘नियंत्रण रेखा के इस तरफ गोलीबारी में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। आखिरी खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।’ पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा आज की गोलीबारी इस महीने संघर्ष विराम उल्लंघन की तीसरी घटना है।

शुक्रवार को जम्मू जिले के आरएस पुरा क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर ओक्टेरियो बीओपी पर पाकिस्तानी रेंजरों ने बीएसएफ को एक जवान को सौंपा जिसे पाकिस्तान में पकड़ा गया था। 30 वर्षीय जवान सत्यशील यादव को सौंपे जाने के महज 6 घंटे बाद 8 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के भीमभेर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के आसपास छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय अग्रिम चौकियों पर निशाना साधा था और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

शुक्रवार को बीएसएफ के बटालियन कमांडेंटों और पाक रेंजरों के बीच आरएस पुरा क्षेत्र में हुई फ्लैग वार्ता में दोनों पक्षों ने सीमा पर अमन चैन बनाये रखने की प्रतिबद्धता जताई थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com