-->

Breaking News

स्पाइसजेट को 124 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को 30 जून, 2014 को समाप्त हुई तिमाही में 124.10 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी को बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 50.56 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन से कुल आय घटकर 1,691.04 करोड़ रुपए पर आ गई जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,701.54 करोड़ रुपए थी।

इसके अलावा, आलोच्य तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 1,782.95 करोड़ रुपए पहुंच गया जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,641.93 करोड़ रुपए था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com