-->

Breaking News

अमित शाह की नई टीम में वरुण गांधी को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान कर दिया। इस नई टीम में पूर्व में पार्टी में महासचिव रहे वरुण गांधी को कोई जगह नहीं मिली, जबकि कभी भाजपा से नाता तोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले येदियुरप्पा को पार्टी में वापसी का तोहफा उन्हें उपाध्यक्षबनाकर दे दिया।

शाह की नई टीम में 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव हैं। कभी पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे जेपी नड्डा को महासचिव बनाया गया है। बंडारू दत्तात्रेय, बीएस येदियुरप्पा, सत्यपाल मलिक, मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा, रघुवर दास, किरण माहेश्वरी, विनय सहस्त्रबुद्धे, रेणु देवी और दिनेश शर्मा पार्टी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

जिन नेताओं को महासचिव बनाया गया है, वे हैं - जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी, मुरलीधर राव, राम माधव, सरोज पांडे, भूपेंद्र यादव, रामशंकर कठेरिया और राम लाल (महामंत्री संगठन)। अमित शाह की नई टीम में शाहनवाज हुसैन और मिनाक्षी लेखी समेत दस लोगों को पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है।

अमित शाह की टीम के सदस्य:---

उपाध्यक्ष:---

1. बंदारु दत्तात्रेय--- तेलंगाना

2. बीएस. येदियुरप्पा--- कर्नाटक

3. सत्यपाल मलिक---यूपी

4. मुख्तारअब्बास नकवी---यूपी

5. पुरुषोत्तम रुपाला--- गुजरात

6. प्रभात झा---एमपी

7. रघुबर दास---झारखंड

8. किरण महेश्वरी ---राजस्थान

9. विनय एस बुद्धे--- महाराष्ट्र

10. रेणु देवी--- बिहार

11. दिनेश शर्मा--- यूपी

महासचिव

1. जेपी नड्डा---हिमाचल प्रदेश

2. राजीव प्रताप रूड़ी---बिहार

3. मुरलीधर राव---तेलंगाना

4. राम माधव---आंध्र प्रदेश

5. सरोज पांडेय---छत्तीसगढ़

6. भूपेंद्र यादव---राजस्थान

7. रामशंकर कटारिया---यूपी

8. रामलाल [महासचिव संगठन]--- दिल्ली

संयुक्त सचिव संगठन

1. वी सतीश---कर्नाटक

2. शौदान सिंह---छत्तीसगढ़

3. शिव राकेश---यूपी

4. बीएल संतोष---कर्नाटक

सचिव

1. श्याम जाजू---महाराष्ट्र

2. डा. अनिल जैन ---दिल्ली

3. एच. राजा--- तमिलनाडु

4. रोमेन डेका---असम

5. सुधा यादव--- हरियाणा

6. पूनम महाजन--- महाराष्ट्र

7. राम विचार नेताम---छत्तीसगढ़

8. अरुण सिंह ---यूपी

9. सरदार आरपी सिंह--- दिल्ली

10. श्रीकांत शर्मा---यूपी

11. ज्योति ध्रुव ---एमपी

12. तरुण चुग पंजाब

13. रजनीश कुमार--- बिहार

प्रवक्ता

1. शाहनवाज हुसैन--- बिहार

2. डा.सुधांशु त्रिवेदी---यूपी

3. मीनाक्षी लेखी---दिल्ली

4. एमजे अकबर--- दिल्ली

5. विजय सोनकर शास्त्री---यूपी

6. ललिता कुमार मंगलम---तामिलनाडु

7. नलिन कोहली---दिल्ली

8. संबित पात्रा---ओडिशा

9. अनिल बलूनी---उत्तराखंड

10. जीवीएल नरसिंह राव---आंध्र प्रदेश

मोर्चा अध्यक्ष

महिला मोर्चा--- विजया राठर---महाराष्ट्र

युवा मोर्चा---अनुराग ठाकुर--- हिमाचल प्रदेश

एससी मोर्चा---दुष्यंत कुमार गौतम---दिल्ली

एसटी मोर्चा---फग्गन सिंह कुलस्ते---एमपी

अल्पसंख्यक मोर्चा--- अब्दुल रशीद अंसारी

कार्यालय सचिव

अरुण कुमार जैन--- दिल्ली

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com