-->

Breaking News

सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: पीयूष

नई दिल्ली: बिजली संकट पर राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा चिंता जताए जाने के बीच केन्द्र ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरे देश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस मामले में राज्य या सरकार के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। सरकार ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसका जोर कोयला उत्पादन बढ़ाने, पारेषण और वितरण में सुधार और स्वच्छ उर्जा पर है।

बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में एक निजी संकल्प पर हुई चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही। गोयल ने कहा कि मंत्रालय का प्रभार संभालते ही उन्होंने स्वयं पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजली संकट के समाधान के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत के लिए कई बार प्रयास किया तथा दिल्ली में बिजली संकट के मामले में भी उन्होंने स्वयं पहल की।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के चलते इस वर्ष जून में बिजली का उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार पूरे देश में हर घर और हर औद्योगिक इकाई को ‘चौबिसों घंटे’ बिजली देने को प्रतिबद्ध है और इस मामले में राज्य या सरकार के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने हमारे लिए जर्जर अर्थव्यवस्था छोड़ी है। खासकर बिजली, कोयला और अक्षय उर्जा की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि वह इस विषय का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते लेकिन उत्तर प्रदेश के मामले में राजनीति का प्रयास किया गया और बिजली के लिए केन्द्र पर बेबुनियादी आरोप लगाये गये।

गोयल ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर वहां के मुख्यमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत का कई बार प्रयास किया लेकिन संभवत: वह दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 15 मई तक झज्जर से 377 मेगावाट बिजली खरीद रहा था जो 16 मई से बंद कर दिया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com