-->

Breaking News

जीत के बाद भारत ने 5 दिन क्या किया: गावस्कर

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन की आलोचना करते हुए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि बड़ी जीत के बाद आत्मुग्धता का शिकार होने की पुरानी आदत का तीसरे टेस्ट के दौरान टीम पर असर पड़ा।लार्डस में दूसरे टेस्ट में मनोबल बढ़ाने वाली जीत के बाद भारत को गुरुवार को साउथम्पटन टेस्ट में 266 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

गावस्कर ने साउथम्पटन से कहा, ‘हमने शायद इंग्लैंड को लय में वापस लौटने में मदद की। उन्हें लार्डस में उनके गढ़ में हराने के बाद हमने उन्हें हतोत्साहित कर दिया था। लेकिन मुझे नहीं पता कि इसके बाद मैचों के बीच के पांच दिन हमने क्या किया। पहली सुबह से ही हम लय में नहीं थे। हमने कुक का कैच छोड़ा और उसे मौका दिया। हमें स्लिप में अपनी कैचिंग पर ध्यान देना होगा और कई अन्य चीजों पर भी। हमारा क्षेत्ररक्षण काफी खराब था।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा 1930 के दशक की भारतीय टीमों के साथ होता था लेकिन यह भारतीय टीम अधिक पेशेवर है। उन्हें आत्मुग्धता से प्रभावित नहीं होना चाहिए और इस मुद्दे पर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com