-->

Breaking News

उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश और बाढ़ कहर ढ़ाने लगी है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को बादल फटने के की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इस पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। पौड़ी, देहरादून व पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश से मुश्किल हालात बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है और सभी जिलों के डीएम को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश के चलते गंगा उफान पर है, जिसके चलते देहरादून समेत कई जगहों पर बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। कई रिहायशी इलाकों में भी पानी घुसने की खबर है। जगह- जगह रास्ते बंद होने से राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति गंभीर होती देख प्रदेश सरकार ने आइटीबीपी, एसएसबी व सेना की मदद मांगी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से छह की मौत हो गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com