यूपी में अपराध बढ़ना बड़ी बात नहीं: गोयल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लंबे समय से बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर भले चाहे जितने सवाल उठें लेकिन इस मुद्दे पर नेताओं के साथ प्रदेश के आला पुलिस अफसर अलग ही नजरिया रखते हैं। उनके अनुसार बढ़ते अपराध पुलिस की सक्रियता में सुधार की झलक है। कानपुर में कल सूबे के एडीजी कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने कहा कि अपराध बढ़ना बड़ी बात नहीं है। अपराध पहले भी होते थे, लेकिन तब शिकायतें दर्ज नहीं होती थीं। वर्तमान सरकार में शिकायतें दर्ज हो रही हैं इसी कारण ंग्राफ बढ़ा दिख रहा है।
पुलिस लाइन में डायल 100 सेवा का निरीक्षण करने के बाद गोयल ने मुख्यमंत्री के गृह जनपद इटावा और कानपुर नगर में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ संबंधी सवाल पर कहा केवल कानपुर और इटावा में ही नहीं, हर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा दिख रहा है। इसका प्रमुख कारण शत प्रतिशत शिकायतों का दर्ज होना है। घटना रिकार्ड पर चढ़ेगी तो फिर संख्या तो बढ़ेगी ही। बड़ी बात यह कि यह घटना कितनी जल्दी हल हो जाती है। गोयल ने कहा कि कानपुर के ज्योति हत्याकांड का अधिकारियों ने कम समय में सही राजफाश किया और आरोपी जेल में है। ललितपुर में हुई घटना पर एडीजी ने कहा कि वहां पर प्रथम दृष्टया पुलिस की कमी सामने आई है। एसपी स्तर से कार्रवाई हुई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com