विजेंदर सहित 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में
ग्लास्गो : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह की अगुआई में भारतीय मुक्केबाज यहां राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और चार भारतीय अपने अपने वजन वर्गों में फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।
स्टार मुक्केबाज विजेंदर ने पुरुष मिडिलवेट (75 किग्रा) के एकतरफा मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड के कोनोर कायल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मनदीप जांगड़ा (पुरुष 69 किग्रा), लैशराम देवेंद्रो सिंह (पुरुष 46-49 किग्रा) और एल सरिता देवी (महिला 57-60 किग्रा) भी खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे लेकिन पिंकी रानी (महिला 51 किग्रा) को सेमीफाइनल में शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विजेंदर ने एक बार फिर आक्रामक मुक्केबाजी का नजारा पेश किया। पहले दौर में तीनों जजों ने उनके पक्ष में 10-9 का समान स्कोर दिया। वह दूसरे दौर में आयरलैंड के मुक्केबाज को बायें हाथ से जोरदार मुक्का जड़ने में सफल रहे। भारतीय मुक्केबाज ने दायें हाथ से एक और मुक्का जड़ा जिसके बाद कायल रक्षात्मक हो गए। विजेंदर को दूसरे दौर में भी सभी तीन जजों ने 10-9 का समान स्कोर दिया। भारतीय मुक्केबाज को तीसरे और अंतिम दौर में भी तीनों जजों से 10-9 अंक मिले और वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
मनदीप को हालांकि उत्तरी आयरलैंड के स्टीवन डोनेली को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डोनेली ने पहले दौर में 10-9 से जीत दर्ज की लेकिन मनदीप ने बाकी दोनों दौर जीतकर 2-1 से जीत दर्ज की।
दूसरी तरफ देवेंद्रो ने पुरुषों के 49 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में वेल्स के एशले विलियम्स को जबकि सरिता देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा में मोजाम्बिक की मारिया माचोंग्वा को हराया।
बाईस वर्षीय देवेंद्रो शुरू से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी हो गये और दनादन मुक्के जड़ने के साथ उन्होंने अपना बखूबी बचाव भी किया। तीनों जजों ने 3-0 से उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इससे पहले सरिता देवी ने भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ायी। विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता 29 वर्षीय सरिता ने मारिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। आलम यह था कि मोजाम्बिक की उनकी प्रतिद्वंद्वी खुद को बचाने के प्रयास में लगी रही। सरिता कई बार अपनी प्रतिद्वंद्वी को रिंग पर लगी रस्स्यिों तक ले गयी।
इस मणिपुरी मुक्केबाज के पक्ष में तीन जजों ने 3-0 से फैसला सुनाया। उन्होंने सरिता के पक्ष में 40-33, 40-32, 40-34 से फैसला दिया।
सरिता फाइनल में आस्ट्रेलिया की शैली वाट्स से भिड़ेगी।
पिंकी जांगड़ा हालांकि महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग की सेमीफाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मिशेला वाल्श से हार गयी और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
राष्ट्रीय ट्रायल्स के दौरान ओलंपिक कांस्य पदकधारी मैरीकाम को हराने वाली पिंकी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को कड़ी चुनौती दी लेकिन वह अपने से लंबे कद की मुक्केबाज के खिलाफ करारे मुक्के नहीं लगा सकीं। पिंकी यह मुकाबला 0.2 से हार गयी। कजाखस्तान के जज ने आठ मिनट के चार राउंड के मुकाबले में दोनों मुक्केबाजों को 38-38 अंक दिये। लेकिन कनाडा और हंगरी के जज ने वाल्श के हक में फैसला करते हुए क्रमश: 40-36 और 39-37 अंक दिये।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com