-->

Breaking News

तेजी से उभरता हुआ स्पिनर है मोइन अली : मूर्स

साउथम्पटन : मोइन अली ने भले ही तीसरे टेस्ट में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बराबरी दिलाई हो लेकिन टीम के कोच पीटर मूर्स ने कहा है कि इस स्पिनर को टीम में बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था।मोइन ने तीसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 67 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड ने 266 रन की जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी की।

यहां मीडिया ने मूर्स के हवाले से कहा, ‘‘मोइन बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल था और वह तेजी से उभरता हुए स्पिन गेंदबाज है।’’ मूर्स ने गेंदबाजी भूमिका से तेजी से सामंजस्य बैठाने के लिए मोइन की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने रन गति को कम किया और कुछ दबाव बनाया। टेस्ट क्रिकेट इसी चीज से जुड़ा है कि आप कितनी तेजी से प्रगति करते हो और वह एक गेंदबाज के रूप में तेजी से प्रगति कर रहा है। उम्मीद करते हैं कि ऐसा जारी रहेगा। उसे पता है कि उसे अभी काफी काम करना है।’’ सत्ताइस साल के मोइन ने हाल में तब भी सुखिर्यां बटोरी थी जब उन्होंने अपनी कलाई पर ‘सेव गाजा’ और ‘फ्री फलस्तीन’ के बैंड पहने थे। मूर्स ने कहा कि मोइन समझ गया था कि इससे ध्यान भंग हुआ।उन्होंने कहा, ‘‘वह समझ गया था कि उसने यह गलती की है।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com