चीन के धातु कारखाने में भीषण विस्फोट से 68 की मौत
बीजिंग : पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत स्थित एक धातु कारखाने में विस्फोट में 68 लोगों की मौत हो गई जबकि 187 अन्य घायल हो गए। दुनिया के कई नामी-गिरामी ब्रांडों को सामान की आपूर्ति करने वाले इस कारखाने को विस्फोट से भारी नुकसान पहुंचा है।
नगर प्रशासन ने कहा कि शांगहाए के पास स्थित जियांग्सू प्रांत के कुनशान शहर में विस्फोट शनिवार सुबह व्हील हब पॉलिशिंग कारखाने में हुआ। इसका स्वामित्त्व कुनशान झोनग्रांग मेटल प्रोडक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास है। विस्फोट के समय कारखाने में 260 लोग काम कर रहे थे।
चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 40 से ज्यादा शव निकाले जबकि 28 अन्य की मौत अस्पतालों में हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शुरूआती जांच में संकेत मिला है कि यह विस्फोट कार्यशाला के भीतर पड़े एक ‘चूर्ण’ की वजह से हुआ जिसमें चिंगारी से विस्फोटक आग लग गयी।
सोशल नेटवर्किंग साइटों पर प्रसारित तस्वीरों में पीड़ितों के क्षत-विक्षत शव ट्रकों पर या कारखाने के सामने पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं कारखाने के बीच से काले धुंए का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। विस्फोट के कारण कारखाने की दीवार में दो बड़े छेद हो गए थे और बड़े उपकरण एवं कांच के टुकड़े चारों ओर फैल गए थे।एक स्थानीय रेडियो संवाददाता ने शिन्हुआ को बताया कि उसने एक मरीज को देखा, जिसके कपड़े और बाल पूरी तरह जल गए थे और उसका शरीर ‘चारकोल जैसा काला’ पड़ गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com