-->

Breaking News

नेपाल में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत

काठमांडो : नेपाल में भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है जिसके कारण सिंधुपालचॉक जिले की सुनकोशी नदी अवरद्ध हो गयी। भूस्खलन के कारण यह नदी एक झील में बदल गयी है और कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता गणेश के सी ने कहा, राजधानी काठमांडो से 75 किलोमीठर दूर उत्तरपूर्व में मन्खा गांव में एक विशाल पहाड़ अचानक 2 बजे ढ़ह गया जिसकी वजह से सुनकोशी नदी में कीचड़ और पत्थरों का मलबा भरने से पहले दो दर्जन घर दफन हो गये।

अधिकारी ने कहा, स्थानीय पुलिस की मदद से सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में आठ शव बरामद किए। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि भूस्खलन में बहुत सारे लोगों के लापता होने की आशंका है।सुनकोशी नदी पुरी तरह से अवरद्ध हो गया है और इसका पानी तिब्ब्त को काठमांडू से जोड़ने वाले अरानिको राजमार्ग सहित पूरे गांव में फैल गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com