-->

Breaking News

जसवंत सिंह की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया, पहुंचे आडवाणी-राहुल

नई दिल्ली : पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा से निष्कासित नेता जसवंत सिंह की हालत बेहद नाजुक हो गई है। उन्हें लाइस सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अस्पताल ने शुक्रवार दोपहर जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा कि सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की है जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जसवंत को देखने अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह को फोन किया और उनसे उनके पिता का हाल-चाल पूछा।

जसवंत सिंह गुरुवार को अपने घर में गिर गए थे। इस हादसे में जसवंत को सिर में चोट लगी। जसवंत को चोट काफी गहरी लगी है। उन्हें धौला कुंआ के सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। जसवंत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। जसवंत को देखने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल पहुंचे। जबकि संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने फोन पर जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह से हाल चाल पूछा। राहुल गांधी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके तबियत के बारे में पूछताछ की।

जसवंत सिंह गुरुवार रात अपने घर में रात 11 बजे गिर गए। गिरने से जसवंत सिंह को गंभीर चोटें आयी हैं। उन्‍हें धौला कुंआ के आर्मी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह पांच बजे जसवंत का ऑपरेशन किया गया है। अस्‍पताल के डॉक्‍टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

सिंह को इस साल के शुरू में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। सिंह ने तब राजस्थान के बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वह इस चुनाव में हार गए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com