-->

Breaking News

मप्र की साढ़े सात करोड़ जनता परिवार है: चौहान

भोपाल । सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि वे शासक नहीं जनता के प्रथम सेवक है। उन्होंने प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को परिवार माना है और उसके साथ अपना रागात्मक पारिवारिक संबंध बनाया है। उसी के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव में पार्टी को अप्रत्याशित विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी के उपर जो विश्वास केन्द्रित किया है उसे हर कीमत पर बनाए रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि फसल बीमा का लाभ किसानों को मिलेगा। हर खेत को पानी और हर हाथ को काम हमारी चिंता है। खेती को लाभप्रद व्यवसाय बनाना संकल्प है। प्रदेश के कमजोर वर्ग के लिए 1 रू. किलो गेहूं और 1 रू. किलो चावल की व्यवस्था संचालित की जा रही है जिसका भरपूर लाभ जनता उठा रही है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति आवासहीन नहीं रहेगा। युवकों को स्वरोजगार में स्थापित करने के लिए कौशल विकास का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। युवकों के लिए स्वरोजगार योजना के लिए 1 करोड़ रू. राज्य सरकार की गारंटी पर देने की व्यवस्था की गयी है। इससे युवकों को लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति और पाठ्य सामग्री की व्यवस्था की गयी है। कोई भी वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास हमारी प्रतिबद्धता है। कटनी जिला विकास के मामले में पिछड़ा नहीं रहेगा। इसे पूरा करने के लिए चुनाव के पश्चात विस्तार से कार्ययोजना बनायी जायेगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन कमल का बटन दबाकर जनता उन्हें आशीर्वाद देगी। वह आशीर्वाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  को मिलेगा। मध्यप्रदेश की विजय संकल्प और पार्टी प्रत्याशियों की विजय के आव्हान के साथ ही सभा संपन्न हुई। मोती कश्यप ने आभार प्रदर्शन किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com