-->

Breaking News

रेप के मामले अदालतों में चलने चाहिए न कि मीडिया में: आदित्य

मुंबई : पार्टी के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय के चलते शिवसेना की आलोचना के बीच पार्टी की युवा सेना के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बलात्कार के मामले सावधानीपूर्वक अदालतों में चलने चाहिए, न कि मीडिया में।

शहर की एक मॉडल से बलात्कार के आरोपी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील पारस्कर के बचाव में शिवसेना के आने के बाद आदित्य की यह टिप्पणी आई है।

आदित्य ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘क्या आपने पूरा संपादकीय पढ़ा है? मैंने इसके बारे में ट्वीट किया। यह किसी को बचाने के बारे में नहीं है। लेकिन जब बलात्कार के मामले होते हैं आरोप लगते हैं तो यह बहुत संवेदनशील होता है क्योंकि इससे परिवार टूट जाते हैं।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com