मोदी से ज्यादा कांग्रेस के कारण जीती बीजेपीः आडवाणी
नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत का श्रेय कांग्रेस को देते हुए कहा कि बीते दस साल में पिछली सरकारों के भारी भ्रष्टाचार और गलतियों ने उनकी पार्टी की जीत में योगदान दिया.
2014 के आम चुनावों को अभूतपूर्व बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी जंग में कड़ी मेहनत की. आडवाणी ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद कहा, 'मैंने 1952 से अब तक के सभी चुनाव देखे हैं. जब 2014 के चुनाव खत्म हुए, मैंने महसूस किया कि मेरे अपने लिए और पार्टी के लिए यह चुनाव अभूतपूर्व थे. मैं आह्लादित था क्योंकि ऐसे परिणाम इससे पहले कभी नहीं आए. हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की.
हालांकि उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि इस जीत में ज्यादातर योगदान विपक्ष का था जो मेरे खिलाफ लड़ रहे थे. अगर उन्होंने इतनी बड़ी-बड़ी गलतियां नहीं की होतीं और अगर लोग बीते 10 वर्ष में इतने अधिक भ्रष्टाचार का गवाह नहीं बने होते, तो इस तरह के परिणाम संभवत: नहीं आए होते. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 282 सीटें जीती थीं और वह बीते लगभग दो दशकों से अधिक समय में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बनी थी.'
आडवाणी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बडे़ अभियान ने भी जीत में योगदान दिया. लेकिन सबसे बड़ा योगदान हमारे विपक्ष का था. उन्होंने कहा, 'शानदार जीत की वजह से हमसे उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com