-->

Breaking News

चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए मीडिया सहायक कारक

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में ‘कांग्रेस की हार के सहायक कारणों’ में से एक मीडिया भी था क्योंकि उसका सारा ध्यान एक व्यक्ति पर केंद्रित था। उनका बयान ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट आने के एक दिन बाद आया है। इस समिति ने कांग्रेस की चुनाव में हार के कारणों की जांच की थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

यह पूछे जाने पर कि कैसे मीडिया पर कांग्रेस की हार का दोष मढ़ा जा सकता है तो आजाद ने कहा, ‘वह एक सहायक कारकों में से एक है। मैं अवश्य कहूंगा कि पूर्व में भी कई बार मैं उसका गवाह रहा हूं।’ मीडिया पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक मंत्री के तौर पर एक घंटे के लिए भी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते थे तो उसका एक मिनट भी प्रसारण नहीं होता था। उन्होंने किसी का भी नाम लिए बिना कहा, ‘इसबार मीडिया का ध्यान एक व्यक्ति पर केंद्रित था।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com