अखिलेश का मेहमान रहा है सहारनपुर दंगा का मास्टरमाइंड
लखनऊ। सहारनपुर में हुए दंगे के मास्टरमाइंड मोहर्रम अली 'पप्पू' बेशक बसपा का सदस्य बताया जा रहा हो, लेकिन सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी से उसकी नजदीकियों के ढेरों सबूत मौजूद हैं। पप्पू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मेहमान भी रह चुका है।एक अप्रैल को पप्पू ने सपा के पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात की थी। उसी दिन संजय गर्ग ने सपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले संजय गर्ग बसपा में थे तो पप्पू उनके साथ था। फिलहाल मोहर्रम अली सहारनपुर उप चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग की मदद करने की तैयारी में था।
मोहर्रम अली के साथ जब अखिलेश यादव की मुलाकात हुई थी, उस समय सहारनपुर के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेंद्र राणा के साथ एक अन्य दर्जा प्राप्त मंत्री सरफराज खान भी मौजूद थे। इस दिन संजय गर्ग ने सपा की सदस्यता ली थी। इसके पहले तक वह बसपा में थे।
पप्पू से संजय के संबंध की कहानी उनके फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट एक फोटो भी बयां कर रही है। इसमें संजय गर्ग पप्पू के साथ हैं। इस बारे में पूर्व मंत्री संजय गर्ग का कहना है कि एक अप्रैल को उन्होंने सपा की सदस्यता ली थी और बहुत सारे लोग वहां मौजूद थे। संजय गर्ग ने कहा कि उस दौरान पप्पू वहां बैठा था, लेकिन उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। संजय गर्ग ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पप्पू के साथ फोटो होने की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि पप्पू ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। वह आज भी खुद को कांग्रेसी बताता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com