शेयर बाजारों में गिरावट...
मुंबई : देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 414.13 अंकों की गिरावट के साथ 25,480.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद हुआ।बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 141.05 अंकों की गिरावट के साथ 25,753.92 पर खुला और 414.13 अंकों या 1.60 फीसदी तेजी के साथ 25,480.84 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,862.68 के ऊपरी और 25,459.13 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.71 फीसदी), गेल (3.07 फीसदी), टाटा पॉवर (3.06 फीसदी), सिप्ला (3.02 फीसदी) और एनटीपीसी (2.93 फीसदी)।नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 58.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,662.50 पर खुला और 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,716.70 के ऊपरी और 7,593.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 73.86 अंकों की गिरावट के साथ 9114.33 पर और स्मॉलकैप 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 9890.97 पर बंद हुआ।बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.27 फीसदी), तेल एवं गैस (2.16 फीसदी), धातु (1.90 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.90 फीसदी) और बिजली (1.87 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1073 शेयरों में तेजी और 1819 में गिरावट रही, जबकि 103 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com