-->

Breaking News

यूपीएससी परीक्षा की तारीखों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : यूपीएससी सी सैट परीक्षा मसले पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि 24 अगस्त को परीक्षा समाप्त होने पर केंद्र संघ लोक सेवा आयोग समेत सभी पक्षों से इस मुद्दे पर विचार विमर्श करेगा और भविष्य की रूपरेखा बनाई जाएगी।

यूपीएससी सीसैट विवाद पर वैंकेया नायडू ने कहा ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा नहीं टलेगी। परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

सदन में शून्यकाल के दौरान अन्नाद्रमुक के एम थंबीदुरै द्वारा यह मसला उठाए जाने पर संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में यह बदलाव 2011, 2012 और 2013 से चला आ रहा है। तीन साल इस व्यवस्था के तहत परीक्षा हो चुकी है। लेकिन इस साल छात्रों ने इस पर आपत्ति उठाई है।

उन्होंने कहा कि यह सिविल सेवा परीक्षा है और इस व्यवस्था में रातोंरात बदलाव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को छात्रों को परीक्षा देनी हैं। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि छात्रों को शांति से परीक्षा की तैयारी करने दें और एक बार परीक्षा हो जाने पर केंद्र सरकार यूपीएससी समेत सभी संबंधित पक्षों के साथ बैठकर इस मसले का कोई समाधान निकालेगी और भविष्य की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यूपीएससी की परीक्षा संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज सभी भारतीय भाषाओं में कराए जाने संबंधी थंबीदुरै की मांग पर नायडू ने कहा कि देश में विभिन्न राष्ट्रीय भाषाएं हैं। इस मुद्दे पर व्यापक बहस और विचार विमर्श की जरूरत है। इससे पूर्व थंबीदुरै ने यह मामला उठाते हुए कहा कि यूपीएससी सी सैट परीक्षा मसले को लेकर छात्र आंदोलनरत हैं और गहन मानसिक यंत्रणा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय में शासन का संघीय ढांचा है और सभी भारतीय भाषाओं और संस्कृतियों का सम्माान होना चाहिए। इसीलिए सभी भारतीय भाषाओं को परीक्षा माध्यम के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मसले पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि यूपीएससी परीक्षाओं को सभी भारतीय भाषाओं में आयोजित किए जाने की व्यवस्था कर छात्रों को एक समान अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com