-->

Breaking News

ममता के मंत्री ने कहा- 'रतन टाटा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है'

कोलकाता: टाटा ग्रुप के अवकाश प्राप्त चेयरमैन रतन टाटा को लेकर ममता बनर्जी के एक मंत्री ने विवादित बयान दिया है। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि रतन टाटा अपनी बढ़ती उम्र के साथ वास्तविकता से अपने आपको अपडेट नहीं रखते। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि टाटा के ऑफिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल में औधोगिक विकास के बारे में अच्छे से नहीं बताया। टाटा ने गुरूवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में औधोगिक विकास नहीं देखने को मिला। इस पर जवाब देते हुए मित्रा ने कहा कि रतन टाटा ने अपना आपा खो दिया है।

गौर हो कि गुरूवार को रतन टाटा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में गुजरात के मुकाबले बहुत कम विकास हुआ है। उन्होंने कहा था कि जब मैं एयरपोर्ट से आ रहा था तो मैंने देखा कि यहां काफी विकास कार्य हुआ है। मुझे बहुत सारी रिहायशी और कॉमर्शियल इमारतें नजर आई लेकिन इंडस्ट्री कहीं नहीं दिखी।

गौर हो कि रतन टाटा ने कल कहा था कि नैनो कार के कारखाने को सिंगूर से स्थानांतरित करना एक सूझबूझ भरा फैसला था लेकिन इसकी कंपनी को उंची लागत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘सिंगूर के हालात को देखते हुए यह सूझबूझ वाला फैसला था। लेकिन इससे हम पर भारी लागत आई।’ टाटा ने नैनो कारखाने को सिंगूर से हटाकर साणंद, गुजरात में लगाया था। टाटा ने नैनो कारखाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com