-->

Breaking News

ईराक में फंसा हर भारतीय सकुशल भारत आएगा: जेटली

अमृतसर: ईराक में चल रहे गृह युद्ध में फंसे भारतीयों की सकुशल व सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय कूटनीति काफी सफल रही है। ईराक स्थित भारतीय दूतावास से विदेश मंत्रालय लगातार सम्पर्क बनाए हुए है।

यह विचार केंद्रीय वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेतली ने ईराक में फंसे पंजाबियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के सामने व्यक्त किए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा मीडिया सैल के को-कन्वीनर जनार्दन शर्मा, प्रो. सरचांद, राजेश पराशर ने किया।

जेतली ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को कहा कि भारत सरकार द्वारा ईराक में फंसे भारतीयों को वतन वापस लाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें वतन वापस लाया जाएगा।

भारत सरकार पूरे मामले के प्रति काफी चिंतित है। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को संयम व सहनशीलता बनाए रखने की अपील की। बताते चलें कि जेतली भारत दौरे पर आए अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के साथ बैठक में थे।

मगर जब उन्हें पता चला कि उक्त प्रतिनिधिमंडल अमृतसर (पंजाब) से आया है तो उन्होंने तुरंत उन्हें नार्थ ब्लाक में बुलाकर उनसे भेंट की और विश्वास दिलवाया कि इस संबंध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात करेंगे ताकि उक्त लोगों की वापसी यथाशीघ्र हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में ईराक में फंसे 27 व्यक्तियों के पारिवारिक जिनमें अमृतसर से 7, जालंधर से 6, गुरदासपुर से 5, होशियारपुर से 2, हिमाचल प्रदेश से 3, बिहार से 2, कपूरथला व धूरी से 1 सदस्य शामिल थे।

सह-संयोजक मीडिया सैल पंजाब जनार्दन शर्मा ने पीड़ित पारिवारिक सदस्यों को कहा कि पंजाब बी.जे.पी. इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और परमात्मा से दुआ करती है कि ईराक में फंसे भारतीय जल्द से जल्द वतन वापस लौट अपने परिवारों को मिलें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com