-->

Breaking News

जंतर-मंतर की रैली में आज ताकत दिखाएंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] रविवार को जंतर मंतर पर रैली कर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके लिए पूरी पार्टी काफी दिनों से तैयारी कर रही थी। आज लगभग तीन बजे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस रैली में कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। इस रैली के पीछे सबसे बड़ा मकसद दिल्ली विधानसभा को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग करना है।

आप प्रवक्ता आशुतोष ने आरोप लगाया है कि जोड़-तोड़ की राजनीति करने वाली भाजपा अब दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाने से बच रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो वह चुनाव का ऐलान करवाने में मदद करे और उसके बाद यदि सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आती है तो खुशी से सरकार बनाए।

गौरतलब है कि इस तरह के आरोप खुद केजरीवाल भी लगा चुके हैं। पिछले सप्ताह ऑटो चालकों की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन नहीं बल्कि पुलिस का शासन है। महज 49 दिनों तक दिल्ली के सीएम पद पर रहने वाले केजरीवाल का कहना था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान काफी काम किया था। इस दौरान दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म हो गया था, लेकिन उनके हटने के बाद एक बार फिर से भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com