-->

Breaking News

अपने कर्मो से गिर जाएगी सपा सरकार : कल्याण

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ने कहा कि यूपी की सपा सरकार अपने कर्मो से स्वयं ही गिर सकती है। सपा के कुछ विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने विशेष बातचीत में कहा कि सपा शासन में न सात साल की बच्ची सुरक्षित है और न 70 साल की वृद्धा। सरकार की स्थिति देखकर शर्म आती है। इस सरकार में एक नहीं, पांच मुख्यमंत्री हैं और उनमें अखिलेश यादव का नंबर पांचवां है। पहले सीएम मुलायम सिंह यादव, दूसरे शिवपाल यादव, तीसरे रामगोपाल यादव व चौथे सीएम आजम खां हैं। बढ़ रही सांप्रदायिक ¨हसा के सवाल पर कल्याण सिंह ने कहा कि यह सब समाजवादी पार्टी करवा रही है। वह ¨हदू-मुस्लिम तनाव पैदाकर अपना वोट बैंक बचाने की फिक्र में लगी है। अपराध की स्थिति ऐसी है कि लग ही नहीं रहा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज भी है।

धर्म परिवर्तन की घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनके पीछे की सच्चाई तभी सामने आएगी जब इनकी सीबीआइ जांच होगी। प्रदेश सरकार द्वारा कराई जाने वाली जांच पर जरा भी यकीन नहीं किया जा सकता। अगर प्रदेश की स्थिति इतनी खराब है तो क्या केंद्र सरकार यहां राष्ट्रपति शासन लगा सकती है, इस सवाल पर कल्याण सिंह ने कहा कि ऐसा कोई विचार केंद्र में नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसकी जरूरत भी नहीं है। जो हाल सपा सरकार का चल रहा है, उसमें यह अपने कर्मो से खुद ही गिर सकती है। कुछ विधायक ऐसे हैं जो वहां घुटन महसूस कर रहे हैं। उनके अलग होते ही सरकार गिर जाएगी। कल्याण सिंह का दावा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव जैसे चमत्कारिक परिणाम सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी कसौटी होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ता इस कसौटी पर खरा उतरेंगे।

किसी समय में प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि मोदी ने देश की निराश हो रही जनता के बीच नई आशा पैदा की है। पांच साल के अंदर भारत एक नया और मजबूत भारत बनकर विश्व में उभरेगा। राजस्थान का राज्यपाल बनने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुरानी बातें छोड़ो, नई बात करो। मुझे राजस्थान का गवर्नर बनाने का निर्णय पार्टी ने किया है और मैंने निष्ठावान सिपाही होने के नाते इसे स्वीकार कर लिया है। यह पूछे जाने पर कि कार्यभार कब संभालेंगे, उन्होंने कहा कि जल्द ही वह गवर्नर हाउस पहुंच जाएंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com