-->

Breaking News

पहली लोकसभा के सदस्य रेशमलाल जंगादे का निधन

रायपुर। पहली लोकसभा के सदस्य और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रेशमलाल जंगादे का सोमवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। जंगादे 90 साल के थे।

बीमारी और सांस लेने में परेशानी की वजह से उन्हें पिछले हफ्ते यहां के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भरती कराया गया था। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आज तड़के उनका निधन हो गया।

उनका जन्म 15 फरवरी 1925 को रायपुर जिले के बिलाइगढ़ तहसील में एक दलित सतनामी परिवार में हुआ था। 1952 के लोकसभा चुनाव में वह बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर संसद सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वह 1957 और 1989 में भी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

अपने 50 साल के राजनीति जीवन में वह अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक और डिप्टी मिनिस्टर केरूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया और जेल भी गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com