-->

Breaking News

दुष्कर्म में फंसे डीआइजी के बचाव में उतरे उद्धव

मुंबई। शिवसेना ने एक मॉडल के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील पारस्कर का बचाव किया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा कि पुरुषों पर दुष्कर्म का आरोप लगाना आज फैशन बन गया है।

शिवसेना ने 'सामना' के संपादकीय में कहा, 'रसूखदार सोसाइटी में प्रचार के लिए पुरुषों पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप बढ़ रहे हैं। यह लगभग फैशन बन गया है।' शिवसेना ने कहा, 'डीआइजी सुनील ने पुलिस बल में इतने साल सेवाएं दीं और अब एक मॉडल ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। वह रातों-रात खलनायक बन गए। निजी दुश्मनी भुनाने के लिए ऐसे आरोप अच्छे हथियार बन गए हैं।' मुखपत्र में कहा गया है, 'जब सच सामने आना है, तब आएगा। लेकिन तब तक मीडिया ट्रायल जारी रहेगा और आरोपी का मनोबल गिर जाएगा।'

संपादकीय में कहा गया है, 'देश के सभी कानून महिलाओं का पक्ष लेते हैं, ऐसे में कोई भी, किसी के खिलाफ आरोप लगा सकता है। न्याय प्रणाली को अपनी आंखें खोलनी होंगी और सुनिश्चित करना होगा कि बेकसूर लोगों को न्याय मिले।' संपादकीय में शिकायत में देरी पर भी सवाल उठाया गया है। शिवसेना ने कहा कि पीड़ित महिला छह महीने बाद शिकायत क्यों कर रही है। उधर सामना के संपादकीय पर प्रतिक्रिया देते हुए मॉडल ने कहा कि बिना मामले का सच जाने किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com