राजनाथ से मिलीं तसलीमा
नई दिल्ली। विवादित लेखिका तसलीमा ने शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर रेजिडेंट परमिट बहाल करने का अनुरोध किया। सरकार द्वारा तसलीमा नसरीन की वीजा परमिट को एक साल के लिए बहाल करने के अनुरोध को ठुकरा कर सिर्फ दो महीने उन्हें भारत में रहने की इजाजत देने के फैसले के बाद लेखिका ने आज राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक 20 मिनट के इस मुलाकात के दौरान तसलीमा ने राजनाथ से उन्हें लंबी अवधि तक भारत में रहने देने की इजाजत देने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि 51 साल की लेखिका ने रेजिडेंट परमिट के लिए आवेदन किया था लेकिन सरकार ने उन्हें एक अगस्त से सिर्फ दो महीने भारत में रहने की इजाजत दी है। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद तसलीमा ने ट्वीट कर कहा कि मैने आज राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी किताब 'वो अंधेरे दिन' दिए। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि आपके अंधेरे दिन अब खत्म हो जाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com