-->

Breaking News

भारतीयों का देश की भाषाओं में नहीं बोलना ‘दुखद’ : आडवाणी

नई दिल्ली : वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भारतीय भाषाओं के पक्ष में वकालत की और कहा कि यह काफी अपमानजनक होता है जब विदेशी दौरों पर विभिन्न देशों के लोग अपनी भाषाओं में बात करते हैं और भारतीय अंग्रेजी भाषाओं में संवाद करते हैं।

कुसुमांजलि साहित्य सम्मान 2014 के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मेरा जन्म ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। विदेशी दौरों पर यह काफी अपमानजनक होता है, विभिन्न देशों के लोग अपनी भाषाओं में बात करते हैं लेकिन भारत से जाने वाले अधिकतर लोग, यहां तक की आपस में भी अंग्रेजी में बात करते हैं। जब वे अंग्रेजी में बात करते हैं, वे अच्छे नहीं लगते हैं। आडवाणी ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो काफी दुखद है। उनमें से एक है अपनी भाषाओं में नहीं बोलना और दूसरी भाषाओं में बात करना। इस कार्यक्रम में आडवाणी को सम्मानित किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com