'वाराणसी शाइनिंग' में PM मोदी को मदद करेगा Google
नई दिल्ली: वाराणसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चमकाने और संवारने की कवायद में जुटे हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी से मिली रिकॉर्ड जीत के बदले मोदी अब उस जीत का शुक्रिया उसे चमकाने के जरिए करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी वाराणसी को सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बनाना चाहते हैं और इस काम में गूगल उनकी मदद करेगा। यानी मोदी के वाराणसी प्रोजेक्ट में गूगल भी काम करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को कल्चर और हैरिटेज का नेशनल हब बना कर अनोखे तरीके से धन्यवाद करना चाहते हैं। खबर के मुताबिक प्रोफेशनल्स और कंसल्टेट्स वाराणसी और उसके आस पास टूरिज्म हॉटस्पॉट तलाशने, ब्यूटिफिकेशन, लैंडस्केपिंग, और शहर की सुरक्षा के लिहाज से मैपिंग करने की कवायद में जुटे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मोदी के काशी विजन में शहर के पौराणिक रूप को सुरक्षित रखने पर बल दिया गया है। इसे 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा मोदी के एजेंडे में कुछ महीनों में यहां पर्यटकों के लिए हेल्प सेंटर, एयरपोर्ट का अपग्रेडेशन और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल जैसी सुविधा भी है। मोदी यहां स्टेट ऑफ आर्ट म्यूजिक अकादमी भी बनाने को इच्छुक हैं। मोदी के साथ कुछ बैठकों में शामिल होने वाले कुछ लोगों के मुताबिक वाराणसी के लिए मोदी शहर के पौराणिक स्वरूप को ज्यों का त्यों रखना चाहते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com