टॉस हारने में धोनी ने गांगुली की बराबरी की
लंदन: महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें टेस्ट मैच में टास करने के साथ ही विदेशी सरजमीं पर सर्वाधिक मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करने के सौरव गांगुली के रिकार्ड की बराबरी भी कर दी। भारत की तरफ से सर्वाधिक 58 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड रखने वाले धोनी विदेशी सरजमीं पर 28वीं बार टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। गांगुली ने भी 28 मैचों में विदेशी धरती पर भारतीय टीम की अगुवाई की जिसमें से भारत ने 11 में जीत दर्ज की जबकि 10 मैचों में उसे हार मिली।
विदेशी सरजमीं पर हालांकि धोनी का रिकार्ड अच्छा नहीं है। उनकी कप्तानी में अब तक खेले गये 27 टेस्ट मैचों में भारत ने छह में जीत दर्ज की जबकि 13 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में भारत ने विदेशी सरजमीं पर पिछले 15 मैचों में केवल एक जीत (वर्तमान श्रृंखला के लार्डस टेस्ट में ) दर्ज की जबकि 11 मैच में उसे हार झेलनी पड़ी। भारत की तरफ से विदेशों में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने की सूची में गांगुली और धोनी के बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन (27 ), सुनील गावस्कर ( 18) और राहुल द्रविड़ (17 ) का नंबर आता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com