ओवल टेस्ट : टीम इंडिया मुश्किल में, 124 पर 9 आउट
ओवल : टीम इंडिया के धुरंधर एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप हुए। पांचवे टेस्ट में ओवल की तेज और उछाल भरी पिच पर भारत ने सिर्फ 95 रन पर अपने 9 विकेट खो दिये। खबर लिखने तक भारत का स्कोर 55 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन था।कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 64 और इशांत शर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले वरुण एरन एक रन बनाकर वॉक्स की गेंद पर आउट हो गए।
भुवनेश्वर कुमार 5 रन बनाकर गेंदबाज जॉर्डन की गेंद पर आउट हुए। आर.अश्विन 13 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। स्टुअर्ट बिन्नी 5 रन बनाकर गेंदबाज एंडरसन की गेंद पर कुक को कैच थमा बैठे। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 18 रन बनाकर गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे। अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन की गेंद आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा 4 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए। सबसे पहला विकेट सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का गया। गंभीर बिना खाता खोले जेम्स एंडरसन की गेंद पर कैच आउट हुए।
इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत इस सीरीज में 2-1 से पीछे है।
टीमें :
इंग्लैंड : एलिस्टर कुक (कप्तान), सैम रॉबसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, जो रूट, मोइन अली, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, क्रिस जॉडर्न, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), मुरली विजय, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, वरुण एरन।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com