-->

Breaking News

पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत अब भी गंभीर

नई दिल्ली : भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अब भी यहां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष में हैं।

सिंह के सिर में चोट आई थी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 76 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री कोमा में हैं। उन्हें शुक्रवार को रात एक बजे अस्पताल में उस वक्त भर्ती कराया गया था जब उन्हें गिरने पर चोट आई थी। तब से वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

सिंह ने वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री और वित्त मंत्री का पद संभाला था। उन्हें राजस्थान में बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद इस साल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट से टिकट देने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com