-->

Breaking News

अमरनाथ यात्रा समाप्त...

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की 44 दिनों की यात्रा रविवार को समाप्त हो गयी। इस साल करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, महंत दीपेंद्र गिरी और छड़ी मुबारक (भगवान शिव की पवित्र छड़ी) ले जाने वाले साधुओं का एक समूह आज सुबह सबसे पहले दर्शन करने वाले लोगों में शामिल थे।

28 जून को कम दूरी वाले बालटाल मार्ग से यात्रा शुरू हुई थी और एकाध घटना को छोड़कर यात्रा अधिकतर शांतिपूर्ण रही जिनमें बालटाल में स्थानीय टेंट वालों और सामुदायिक रसोई संचालकों के बीच हुआ संघर्ष शामिल है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार 3.70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर उंचे गुफा मंदिर की यात्रा की।

पुलिस ने कहा कि इस साल यात्रा के दौरान 46 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से अधिकतर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मृतकों में 39 श्रद्धालु, दो साधु और पांच सेवादार शामिल थे। एक सामुदायिक रसोई में आग लगने से चार सेवादार मारे गए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com