-->

Breaking News

देश भर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

नई दिल्ली : भाइयों और बहनों के बीच अटूट प्रेम और स्नेह को दर्शाने वाला त्योहार रक्षा बंधन रविवार को देश भर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी और उनके लिए मंगल कामनाएं कीं वहीं भाइयों ने उनकी सुरक्षा का वादा किया।

बाजारों में विशेष चहल पहल दिख रही थी और दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से भरी हुयी थीं। मिठाइयों की दुकानों में भी काफी भीड़ थी। राष्ट्रीय राजधानी में जीवन के सभी क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं और स्कूली छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कलाई पर राखी बांधी।

वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं, भाजपा महिला मोर्चा, दिल्ली सिख प्रतिनिधि सभा समेत विभिन्न संगठनों की महिलाओं, गुजरात की महिला सांसदों, स्कूली बच्चों ने मोदी को राखी बांधी।

इस अवसर पर मोदी ने लोगों को मुबारकबाद दी। अनेक अन्य नेताओं ने भी लोगों को मुबारकबाद दी। उधर, पंजाब की जालंधर सिटी की अमृतपाल कौर ने अपने भाई के स्मारक पर राखी बांधी। वह पिछले 40 साल से अपने भाई के स्मारक पर राखी बांधती हैं।

उनके भाई कमलजीत सिंह चार दिसंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20 बटालियन में तैनात थे।

बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कौर उनके स्मारक पर पिछले 40 साल से राखी बांध रही हैं। बल ने गुरदासपुर जिले के बामियाल सेक्टर में सिम्बल सीमा चौकी पर उनके स्मारक का निर्माण कराया है।

कौर ने कहा कि वह हर साल रक्षा बंधन की बेसब्री से प्रतीक्षा करती हैं। गुरदासपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार बीएसएफ ने कहा कि कौर ने बल के कर्मियों को भी राखियां बांधी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com