-->

Breaking News

नई ईमेल आईडी के लिए फोन नंबर देना हुआ अनिवार्य

नई दिल्ली : विश्व के सबसे लोकप्रिय मुफ्त ईमेल प्रदाताओं जीमेल और याहू ने नया ईमेल पता बनाने के लिए टेलीफोन नंबर अनिवार्य बना दिया है। ईमेल प्रदाताओं ने स्पैम संदेश रोकने के प्रयास में यह कदम उठाया है।

अब नई ईमेल आईडी बनाने के इच्छुक लोगों को टेलीफोन नंबर देना होगा जिसका उपयोग जीमेल और याहू द्वारा सत्यापन के लिए किया जाएगा।

गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने दावा किया कि फोन नंबर देना वैकल्पिक है लेकिन मोबाइल नंबर भरने का स्थान छोड़कर आगे बढ़ने का बार-बार प्रयास नाकाम रहा। जीमेल वेबसाइट ने कहा कि फोन नंबर मांगने का उददेश्य स्पैम ईमेल भेजने वालों को रोकना है।

वेबसाइट ने कहा, ‘हमारे उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचाने के प्रयास में, हम कई बार अपने उपयोगकर्ताओं से एकाउंट बनाने या उसे खोलने से पहले यह साबित करने के लिए कहते हैं कि वे रोबोट नहीं हैं। फोन के जरिये यह अतिरिक्त पुष्टि करने का उददेश्य स्पैम संदेश भेजने वालों को हमारी प्रणालियों का दुरूपयोग करने से रोकना है।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com