-->

Breaking News

हमारा मिशन राज्यसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करना है:नायडू

हैदराबाद : कांग्रेस की नकारात्मक भूमिका की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि भाजपा राज्यसभा में अपने और अपने सहयोगियों के लिए पूर्ण बहुमत हासिल कर विकास के लिए (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को पूर्ण सत्ता देने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

वेंकैया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय, जो कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समय की जरूरत है, कांग्रेस नकारात्मक भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास में जान फूंकने के लिए मोदी सरकार कुछ कानून, जिनमें से कुछ की पहल पिछली कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने की थी, लाना चाहती है ताकि निवेश का प्रवाह बढ़े।

उन्होंने कहा कि विडंबना है कि कांग्रेस बिना किसी जायज कारण के देरी करने का तरीका अपना रही है। वे अपने कानूनी प्रस्तावों पर ही एतराज कर रही है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में चिल्लाती रहती है कि ‘नहीं चलेगा, नहीं चलेगा मोदी’।

उन्होंने कहा, ‘यदि मोदी की नहीं चलेगी तो किसी चलेगी। क्या विभाजनकारी एवं हारी हुई निराश कांग्रेस एवं उनके साथियों की चलेगी? कांग्रेस संसद में मोदी के लिए बाधा खड़ी करो मिशन पर चल रही है।’ वेंकैया ने कहा कि अब भाजपा का लक्ष्य विकास के लिए मोदी को पूर्ण सत्ता प्रदान करना होना चाहिये । इस मिशन की रणनीति है कि अब जिन राज्यों में विधानसभा होने जा रहे हैं वहां भाजपा एवं सहयोगियों दलों को जीत दिलाना ताकि राजग को राज्यसभा में पूर्ण बहुमत हो।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com