आन-बान, शान से सीएम ने फहराया तिरंगा
भोपाल। भारत आज 68वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान राजधानी के लाल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीएम ने इस अवसर पर वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा राष्ट्रपति को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक भी प्रदान किए।
राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वतंत्रता दिवस परेड के पदक अलंकरण समारोह में पुलिस, होमगार्ड और जेल के 73 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति का वीरता पदक आठ अधिकारियों को, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक 7 अधिकारियों को और राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक 33 पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया गया। इनके साथ ही विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सेवा पदक होमगार्ड के सात अधिकारियों को तथा सराहनीय सेवा पदक होमगार्ड के नौ अधिकारियों को प्रदान किया गया।
सीएम ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में सीएम ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व देश और प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए एक नया संदेश लेकर आए है। इस अवसर पर संकल्प लें कि शहीदों के बलिदान से मिली आजादी की हर कीमत पर रक्षा करेंगे। यह भी संकल्प लें कि देश और प्रदेश के विकास में हम अपना सर्वोच्च योगदान देंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि वे प्रदेश के विकास में नई शक्ति और नए संकल्प के साथ जुट जाए।
राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में तिरंगा फहराया और सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 68 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खां, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चन्द्र बोस जैसे ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
राज्यपाल ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, व्यक्तित्व और आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में चरित्र और नैतिक मूल्यों के गुणों को आत्मसात करें। यह पर्व राष्ट्रीय एकता, शांति और सद भाव की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है। राज्यपाल ने युवाओं से देश और प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com