-->

Breaking News

कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं


नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व की हो रही आलोचना को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस फिर उभर कर आएगी।

कांग्रेस की करारी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गठित एंटनी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 14 अगस्त को सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। एंटनी ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि चुनावों के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाए गए थे और इस कमेटी ने भी कुछ इसी तरह की बात कही है। कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में पहुंचे एंटनी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने इस संदर्भ में पूछे गए सवाल पर कहा, 'ये सारी अटकलें हैं। ऐसा कुछ नहीं है। पूरी तरह गलत है। जो लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं वे पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं..।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पराजय के कारण कुछ और थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अबतक की सबसे बुरी हार परं समिति किस निष्कर्ष पर पहुंची है?

सोनिया और राहुल ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर चलते बने। एंटनी ने जोर देकर कहा कि सोनिया और राहुल ही थे जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे देश में दौरा कर रैलियों को संबोधित किया।

इस समिति में एंटनी सहित चार सदस्य थे। एंटनी, मुकुल वासनिक, आरसी खुंटिया और अविनाश पांडेय ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्हें इस भारी-भरकम रिपोर्ट को सौंपा था। एंटनी ने कहा, हमें पूरा विश्वास है जैसे हमने 1977 में किया था उसी तरह कांग्रेस इस मुश्किल के दौर से भी निकल आएगी। जो खोया है उस फिर से पा लेंगे। हम लोग सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में फिर संभल जाएंगे। पार्टी में बदलाव के मुद्दे पर एंटनी ने कहा कि इस बारे में सोनिया गांधी को ही निर्णय लेना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com