-->

Breaking News

नवाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस पर मोदी को बधाई दी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और लोगों की समृद्धि की कामना की।

कल मोदी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शरीफ को बधाई दी थी जो भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाया जाता है। पाकिस्तान के उच्चायोग ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मोदी को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और भारत के लोगों की समृद्धि की कामना की। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक दूसरे को ऐसे समय में बधाई दी है जब मोदी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ ‘छद्म युद्ध’ में शामिल है।

पाकिस्तान ने मोदी की टिप्पणी को आधारहीन जुमलेबाजी करार दिया था जिसकी भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय ने कड़ा एतराज व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सबसे बड़ी चिंता आतंकवाद है और इससे निपटने के लिए हमारे ‘टूल किट’ सीमित नहीं हैं। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक 25 अगस्त को इस्लामाबाद में निर्धारित है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com