-->

Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते बेहोश हुए झारखंड के राज्यपाल

रांची : झारखंड के राज्यपाल डा. सैयद अहमद शुक्रवार को राज्य की दूसरी राजधानी दुमका में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते समय अनियमित रक्तचाप के चलते बेहोश होकर मंच पर ही गिर पड़े जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन अब उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।

आज सुबह झारखंड की दूसरी राजधानी दुमका में राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया और सलामी गारद की सलामी ली।

अहमद ने जब स्वतंत्रता दिवस का अपना भाषण प्रारंभ किया उसके कुछ देर बाद ही उनके शरीर में कंपकपी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें मंच से उठाकर दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखकर उनकी जांच की।

सदर अस्पताल के डा. रमेश वर्मा ने बताया कि जांच में पाया गया कि राज्यपाल का रक्तचाप अस्थिर था और इसका कारण कल शाम को उनका रक्तचाप की दवा न लेना था। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति सामान्य हो रही है और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ उन्हें रांची के लिए रवाना कर दिया गया है।

इस बीच दुमका में राज्यपाल के बेहोश होने के कारण वहां के आयुक्त ने उनका स्वतंत्रता दिवस का शेष भाषण पूरा किया। लेकिन राज्यपाल के मंच पर ही बेहोश होकर गिर जाने के कारण पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com