-->

Breaking News

ओल्ड ट्रैफर्ड पर सस्ते में निपटी टीम इंडिया

मैनचेस्टर : ओल्ड ट्रेफर्ड के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनकी यह नीति पूरी तरह फ्लॉप रही। केवल 5.1 ओवरों के खेल में ही भारत के 6 शीर्ष बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे और भारत का स्कोर 8/4 हो चुका था। सबसे पहले गौतम गंभीर (4) और फिर मुरली विजय (0), विराट कोहली (0) और चेतेश्वर पुजारा (0) एंडरसन और ब्रॉड का शिकार बन गए।  पांचवें विकेट के रूप में रहाने आउट हुए जो 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस प्रकार से धोनी का फैसला टीम इंडिया के लिए घातक साबित हुआ।

इससे पहले भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किये। शिखर धवन, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की जगह गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन और वरूण आरोन को टीम में लिया है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया। पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com