-->

Breaking News

सीएम अखिलेश नहीं संभाल पा रहे हैं खराब कानून-व्यवस्था: आजम

लखनऊ। प्रदेश सरकार की कार्यशैली से खफा कैबिनेट मंत्री आजम खां का दावा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही सख्त रुख अख्तियार कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति उनसे संभल नहीं पा रही है। गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में मंत्री आजम खां ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार कम्यूनल नहीं बल्कि क्रिमिनल दंगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानून व्यवस्था के प्रति सख्त रुख अख्तियार भी कर रहे हैं लेकिन कानून-व्यवस्था ठीक नहीं चल पा रही है। आजम खां ने कहा कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था सही करने को लगातार अफसरों को भी कह रहे हैं, खूब समीक्षा बैठकें की भी हो रही है लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा पार्क के लोकापर्ण समारोह में न आने पर आजम खां ने कहा कि किसी के आने की वजह से मेरे शरीक न होने जैसी कोई बात नहीं है। ठाकुर अमर सिंह के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा। दो और दो चार होते हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी में किसी के आने और जाने का आजम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

प्रदेश में दंगों की बाबत उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बांटने का काम कर रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से हालात ठीक नहीं चल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सीबीआइ के मुजरिम हैं। इससे देश की बदनसीबी ही कहा जाएगा कि सीबीआइ के मुजरिम को संवैधानिक पद [राज्यपाल] पर बैठाया जा रहा है। इसके बाद आजम खां के निशाने पर रहे शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जवाद। आजम खां ने कहा कि कल्बे जवाद कानून के दायरे में रहें। जवाद मुस्लिम समाज को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने आला हजरत हज हाउस का निरीक्षण कर जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा को निर्माण में तेजी लाने और कार्य समय से पहले पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी।

मुलायम को किन्नर कहने का वीडियो फर्जी

आजम खां ने टीवी चैनल में मुलायम सिंह यादव को किन्नर कहने के चलाए जा रहे वीडियो के सवाल पर कहा कि मुलायम सिंह से कैसे संबंध हो सकते हैं, जनता सब जानती है। मुलायम सिंह को किन्नर कहने का वीडियो फर्जी है। टीवी वाले टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा करने पर उतारू हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com