ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, पुजारा
दुबई :
आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट
कोहली और चेतेश्वर पुजारा को ताजा रैंकिंग में नुकसान हुआ है. जहां पुजारा
दो स्थान के नुकसान के साथ रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसक गए हैं, वहीं
कोहली को एक अंक का नुकसान हुआ है और वे 15 नंबर पर हैं. रैंकिंग में दो
स्थान के नुकसान के बावजूद पुजारा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ भारतीय
बल्लेबाज बने हुए हैं.
भारत को साउथैम्पटन में तीसरे टेस्ट में 266 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिससे इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली. इस करारी हार का असर आईसीसी रैंकिंग पर भी देखने को मिला है. टीम के बल्लेबाजों में अच्छी खबर सिर्फ अजिंक्य रहाणे के लिए है, जिनकी रैंकिंग में सुधार हुआ है. मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज ने तीसरे टेस्ट में 54 और नाबाद 52 रन की पारी खेली. रहाणे 9 स्थान की लंबी छलांग के साथ कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार की रैंकिंग में सुधार हुआ है. जडेजा तीन स्थान के फायदे से 25वें जबकि भुवनेश्वर दो स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर हैं. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम आमला ने टॉप 3 में वापसी की है. श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे, जबकि इंग्लैंड के इयान बेल ने टॉप 20 में जगह बना ली है.
आमला ने कोलंबो में नाबाद 139 और 25 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को दुनिया की नंबर एक टीम बनाने में योगदान दिया. उन्हें इस उपलब्धि के लिए 34 अंक मिले, जिससे वे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
आमला दूसरे स्थान पर चल रहे श्रीलंका के कुमार संगकारा से 11 अंक पीछे हैं. एबी डिविलियर्स 899 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर चल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर अपना दबदबा बरकरार रखा है. कोलंबो टेस्ट में चार विकेट चटकाने वाले स्टेन को तीन अंक का नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के रेयान हैरिस पर 33 अंक की बढ़त बना रखी है.टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलेंडर ने बांग्लादेश के साकिब अल हसन पर एक अंक की बढ़त बना रखी है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com