भुवनेश्वर चोटिल, भारत के लिये चिंता का विषय
साउथम्पटन :
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सूजा टखना भारतीय टीम प्रबंधन को सात
अगस्त से ओल्ट ट्रैफर्ड पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे क्रिकेट टेस्ट
से पहले निश्चित रूप से चिंतित रखेगा।इशांत शर्मा टखने की चोट के कारण
पहले ही चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं और अब भारत के सीरीज में सबसे
निरंतर गेंदबाज भुवनेश्वर की चोट निश्चित रूप से महेंद्र सिंह धौनी और डंकन
फ्लेचर की रात की नींद खराब कर देगी।
भारतीय टीम तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन पहले सत्र के अंदर ही आउट हो गयी थी, जिसके बाद भारतीय टीम के फुटबॉल सत्र में इशांत के साथ भुवनेश्वर ने शिरकत नहीं की।उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज ने अभी तक सीरीज में 15 विकेट हासिल किये हैं, उन्होंने अभी तक 124.5 ओवर फेंके हैं (जो स्पिनर रविंद्र जडेजा के 142.3 ओवर के बाद दूसरे स्थान पर हैं)। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अनुसार वह थोड़े थके हो सकते हैं।
धौनी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि भुवनेश्वर थोड़ा थका हुआ था। उन्होंने कहा कि लेकिन उसने पहले स्पैल के बाद अच्छी वापसी की। उसने पहले दो टेस्ट में सही लेंथ हासिल की, लेकिन वह थोड़ा शॉर्ट था। इसके अलावा मैं तेज गेंदबाजों द्वारा किये गये प्रयास से खुश हूं।चौथा टेस्ट शुरू होने से पहले पांच और दिन बचे हैं, धौनी प्रार्थना करेंगे कि यह तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले फिट हो जाये।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com