सेंसेक्स 58 अंक टूटा, सोना हुआ और सस्ता
नई दिल्ली। दिनभर के भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार आज गिरावट पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। ऑटो, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। हालांकि रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी जोश में नजर आए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी बढ़कर बंद हुए।
आज दिन के कारोबार में सेंसेक्स 26920.56 अंकों के निचले स्तरों तक लुढ़का था, तो निफ्टी 8049.85 के निचले स्तरों पर आया था। लेकिन अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 59 अंक यानि 0.2 फीसदी गिरकर 27026.7 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 9 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 8087 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में यूनाइटेड स्पिरिट्स, एचडीएफसी, कोल इंडिया, हीरो मोटो, बीएचईएल और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा 4.6-1.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि एनएमडीसी, डीएलएफ, जेएसपीएल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज ऑटो, एलएंडटी, ओएनजीसी, एसबीआई और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयर 5.3-1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।
मिडकैप शेयरों में गुजरात फ्लूरो, त्रिवेणी टर्बाइन, ट्रिनिटी ट्रेड, सीएमसी और सन फार्मा एडवांस्ड सबसे ज्यादा 9.5-6 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में मिंडा इंडस्ट्रीज, सुवेन लाइफ, सिगनेट इंडस्ट्रीज, पॉलि मेडिक्योर और सारदा मोटर सबसे ज्यादा 20-15.7 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। इस हफ्ते के कारोबार पर नजर डालें तो निफ्टी में 1.7 और सेंसेक्स में 1.5 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। इस हफ्ते में बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी मजबूत हुआ है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 4.1 फीसदी और बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 3.5 फीसदी तक चढ़ा है।
पूरे हफ्ते के दौरान दिग्गज शेयरों में एनएमडीसी 9.6 फीसदी, भारती एयरटेल 8.5 फीसदी, सिप्ला 8.4 फीसदी, हीरो मोटो 6 फीसदी, एलएंडटी 5.6 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 4.7 फीसदी, टेक महिंद्रा 4.4 फीसदी, ग्रासिम 5 फीसदी, एक्सिस बैंक 4.7 फीसदी और इंडसइंड बैंक 4.7 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि इस हफ्ते दिग्गज शेयरों में बीएचईएल 7.5 फीसदी, यूनाइटेड स्पिरिट्स 4.8 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.6 फीसदी, एचडीएफसी 1.8 फीसदी, हिंडाल्को 1.4 फीसदी और पीएनबी 1.3 फीसदी तक टूट गए हैं।
इस हफ्ते मिडकैप शेयरों में गैमन इंडिया 32 फीसदी, शालीमार पेंट्स 31 फीसदी, एचएफसीएल 31 फीसदी, सुवेन लाइफ 27 फीसदी, एमटीएनएल 20 फीसदी, यूपीएल 20 फीसदी, अपोलो टायर्स 17 फीसदी, हीडलबर्ग सीमेंट 18 फीसदी, टीवीएस मोटर 16 फीसदी और बीईएमएल 15 फीसदी तक चढ़े हैं। वहीं इस हफ्ते मिडकैप शेयरों में जेपी एसोसिएट्स 27 फीसदी, जेपी इंफ्रा 15 फीसदी और यूबी होल्डिंग्स 14 फीसदी तक गिरे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com