क्लास में सो जाती थीं करीना, स्कूल जाना नहीं था पसंद
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें स्कूल जाना पसंद नहीं था और वे क्लास में सो जाती थीं।33 वर्षीय करीना भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले यूनिसेफ के अभियान का हिस्सा हैं। करीना ने बताया, 'मां मुझे स्कूल के लिए सुबह 6 बजे जगाती थीं और मैं हमेशा कहती थी कि एक घंटा और सोने दो। मैं 10 साल की उम्र में स्कूल जाने का दबाव महसूस करती थी। तब मेरे स्कूल बैग का वजन सबसे ज्यादा होता था। मैं क्लास में सो जाती थी। मुझे क्लास में टीचर्स की तवज्जो नहीं मिलती थी क्योंकि मैं पढ़ाई में औसत दर्जे की थी।'
बतौर करीना, 'आगे की बेंच पर बैठने वाले बच्चों को टीचर्स की तवज्जो मिलती थी और मैं खुद को अलग-थलग महसूस करती थी। इसलिए मैंने मां को कहा था कि मैं घर पर पढ़ाई करूंगी या फिल्म देखूंगी।करीना कपूर दिल्ली में चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल्स एंड सिस्टम्स (सीएफएसएस) पैकेज की लॉन्चिंग के लिए आई थीं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com