-->

Breaking News

अनिल कपूर की ‘लम्हे’ के रिमेक में काम करना चाहूंगी : सोनम

इंदौर : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि मौका मिलने पर वह अपने पिता अनिल कपूर की हिट फिल्म ‘लम्हे’ की रिमेक में काम करना पसंद करेंगी।अपनी आगामी फिल्म ‘खूबसूरत’ के प्रचार के लिये पाकिस्तानी फिल्म अभिनेता फवाद खान के साथ यहां आयी सोनम ने संवाददाताओं से कहा, ‘यदि मुझे अपने पिता अनिल कपूर की किसी फिल्म के रिमेक में काम करने का मौका मिले तो मैं ‘लम्हे’ के रिमेक में काम करना चाहूंगी।’

सोनम का कहना है, ‘सांवरिया से लेकर अब तक अपनी सभी फिल्मों में मैंने अलग-अलग किरदार निभाये हैं। मैं किसी एक किरदार में बंध कर नहीं रहना चाहती।’ सोनम ने फिल्म ‘खूबसूरत’ के संगीत के लिये स्नेहा खानविलकर की तारीफ करते हुये कहा कि उन्होंने फिल्म में राजस्थान के लोक संगीत का बेहतर प्रयोग किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म ‘खूबसूरत’ पुरानी ‘खूबसूरत’ से प्रेरित जरुर है, लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म में वह एक फिजियो डॉक्टर ‘मिली’ का किरदार निभा रहीं हैं। मिली आधुनिक लड़की है। जिसके अपनी मां के साथ बेहद दोस्ताना संबंध हैं और वह उन्हें नाम लेकर पुकारती है।

फिल्म के अभिनेता फवाद खान का कहना है, ‘बॉलीवुड में यह उनकी पहली फिल्म है। यहां पिछले 100 साल से फिल्में बन रही हैं। यहां का माहौल बहुत अच्छा है और उन्हें लोगों से बेहद प्यार व सहयोग मिला।’ फवाद ने कहा कि पाकिस्तान में उनकी फिल्म ‘खुदा के लिये’ वर्ष 2008 में रिलीज हुई। उसके बाद ‘खूबसूरत’ उनकी पहली फिल्म है।

उन्होंने कहा कि एक जैसी भाषा और संस्कृति होने के कारण पाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्में बहुत पसंद की जाती है। वहां का फिल्म उद्योग भी अब तकनीक के मामले में विकसित हो रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com