मधुमेह को दूर रखना है तो जमकर करें नाश्ता
लंदन : अगर आपका बच्चा नाश्ते से कतराता है, तो उसकी इस आदत पर लगाम लगाइए, क्योंकि हालिया शोध में यह खुलासा हुआ है कि नियमित तौर पर स्वस्थ नाश्ता क रने वाले बच्चों में टाइप 2 मधुमेह होने का जोखिम कम हो सकता है।
ब्रिटेन के सेंट जॉर्ज युनिवर्सिटी ऑफ लंदन में मुख्य शोधकर्ता एंजेला दोनिन ने कहा कि शोध के दौरान सामने आया कि नियमित तौर पर नाश्ता और खासकर उसमें उच्च फाइबर युक्त अनाज बच्चों में टाइप 2 मधुमेह के प्रारंभिक जोखिम से सुरक्षा प्रदान करता है। ब्रिटेन में 9-10 आयुवर्ग के 4,116 बच्चों पर अध्ययन किया गया।
शोध के दौरान इस बात पर ध्यान दिया गया कि वे नाश्ता कब करते हैं और उसमें क्या लेते हैं। इसके बाद मधुमेह के लिए बच्चों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। इस दौरान नाश्ता न करने वाले 26 फीसदी बच्चों में आगे चलकर टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा सामने आया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com