भारत विश्व का सिरमौर बनेगा इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मप्र की : चौहान
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करते हुए शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 100 दिनों में जो सकारात्मक पहल देश में हुई है और भारतीय समाज में अंगडाई ली है उससे जो देश 10 वर्षो तक भारत पर आंखे तरेर रहे थे आज विनम्र मुद्रा में भारत के तेवरों के तलफगार हो गए है। 100 दिनों की उपलब्धियों का बखान करने मंे 100 घंटे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया का शक्तिशाली देश सुपर पावर बनेगा और इस महान उपलब्धि में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान रहेगा। इसी दिशा में मध्यप्रदेश को अपनी पहल जारी रखना है। कृषि विकास दर 24.99 प्रतिशत हासिल करके मध्यप्रदेश में दुनिया में एक कीर्तिमान बनाया है। हमारा लक्ष्य खेती को आर्थिक लाभ का धंधा बनाना, किसान की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करना और मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की जगह एक खुशहाल समृद्ध राज्य बनाना है। इस कार्य में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। प्रदेश में सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ जन जन को सुनिश्चित हो योजनाओं से आम आदमी के जीवन स्तर में बेहतरी आए यह अकेले सरकार की नहीं सभी की मिलीजुली जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे इस कार्य में जुट जाए।
शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्रांतिकारी नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रभाषा को गले लगाकर राष्ट्र का सम्मान बढ़ाया और जन जन का सम्मान बढा है। राष्ट्र भाषा में ही मौलिक चिंतन हो सकता है। इसलिए हमें पिछले 10 वर्षो के राष्ट्रभाषा के उपेक्षा पर दुख है, लेकिन हमें अपने रचनात्मक प्रयासों से राष्ट्र भाषा का सम्मान बढाना है। उन्होंने कहा कि 26 मई के पूर्व भारत एक थका हुआ, ठहरा हुआ, हताश भारत था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह नए उत्साह का संचार हुआ है देश में हर क्षेत्र में प्रगति की आधारशिला मजबूत हुई है और तेजी से प्रगति परिलक्षित हुई है। देश की विकास दर 5.7 नरेन्द्र मोदी सरकार ने बहाल की है और आने वाले दिनों में भारत की विकास दर 9 प्रतिशत तक पहुंचेगी। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के समय विकास दहाई में और महंगाई 3-4 प्रतिशत तक सीमित हो गयी थी हमें आशा है कि हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया रिकार्ड बनायेंगे।
शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में पिछले 10 वर्षो में हुए प्रगति के लिए जन जन की सक्रियता के लिए सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ आबादी का योगदान हमारे साथ है उनके 15 करोड़ हाथ जिस रचनाधर्मिता से जुडे है मध्यप्रदेश प्रगति की नए क्षितिज छुऐगा, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।मुख्यमंत्री ने नवागत प्रदेश अध्यक्ष नदंकुमारसिंह चौहान के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर के कर्मठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे केन्द्र में मंत्री है। मध्यप्रदेश उनके नेतृत्व में लाभान्वित होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com