-->

Breaking News

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु ने पर्चा भरा

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु ने आज हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के उपचुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी की हैसियत से आज अपना नामांकन दाखिल किया।

चुनाव अधिकारी सुमित कुमार के समक्ष जिस समय इन दोनों ने पर्चा भरा उस समय वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुछ मंत्री और भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे। सुमित कुमार हरियाणा विधानसभा के सचिव भी हैं। आज उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अगर जरूरी हुआ तो चुनाव 5 दिसंबर को कराया जाएगा। परिणामों की घोषणा भी चुनाव के दिन ही होगी।

सिंह और प्रभु दोनों को 27 अक्तूबर को हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार में मंत्री बनाया गया था। वे संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं है और मंत्री के पद पर बने रहने के लिए उनका छह माह के भीतर संसद में निर्वाचित होना अनिवार्य है। बीरंद्र सिंह हरियाणा से कांग्रेस के टिकट पर पहले राज्यसभा के सदस्य थे लेकिन विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

हरियाणा से राज्यसभा की ये दोनों सीटें बीरेंद्र सिंह के 28 अगस्त को अपनी सीट से इस्तीफा देने और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के रणबीर सिंह के नालवा से विधायक का चुनाव जीतने के कारण रिक्त हुई थीं। अब इन्हीं दो सीटों पर उपचुनाव होना है। हरियाणा में भाजपा के पहली बार सरकार बनाने के मद्देनजर इन दोनों सीटों पर उसके प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। इससे भाजपा की राज्यसभा में ताकत में भी इजाफा होगा क्योंकि अभी उच्च सदन में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। वर्तमान में भाजपा के पास राज्यसभा में मात्र 43 सीट हैं। इन दोनों मंत्रियों का कार्यकाल 1 अगस्त 2016 तक होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com